कलेक्टर ने 12वीं बोर्ड परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

भास्कर न्यूज | रायगढ़ 12वीं बोर्ड के जीव विज्ञान और अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा के दौरान कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक स्कूल छिंद केंद्र में 110 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 4 अनुपस्थित रहे। कलेक्टर ने बैठने की व्यवस्था, प्रश्नपत्र वितरण, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा भी मौजूद रहीं। इसके बाद कलेक्टर ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल मंधाईभाठा का निरीक्षण किया, जहां 2 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। उन्होंने केंद्र प्रभारी से उड़नदस्ता दल की उपस्थिति और निरीक्षण की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा–निर्देश दिए। स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल बालपुर के निरीक्षण में सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे और परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण पाई गई। कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने सभी केंद्रों में निष्पक्ष और व्यवस्थित परीक्षा संचालन के निर्देश दिए और अधिकारियों से नियमों के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *