वुडबॉल स्पर्धा… संदीप और साक्षी ने जीता सिल्वर मेडल

भास्कर न्यूज | अंबिकापुर ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वुडबॉल प्रतियोगिता भोपाल में सरगुजा जिला वुडबॉल संघ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। संघ के खिलाड़ी संदीप सिन्हा और साक्षी कुमारी ने संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए मिक्स डबल इवेंट में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों खिलाड़ियों ने स्ट्रोक और मिक्स डबल इवेंट में बेहतरीन खेल प्रदर्शन किया। संदीप और साक्षी वर्तमान में केआर टेक्निकल कॉलेज में अध्ययनरत हैं। विगत कई वर्षों से सरगुजा के खिलाड़ी वुडबॉल प्रतियोगिताओं में निरंतर पदक जीतते आ रहे हैं और जिले का नाम रोशन कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *