कोटा में नीट स्टूडेंट पर चाकू से हमला:बीच सड़क लात घूंसे बरसाए, फिर चाकू मारा; लड़कियों पर कमेंट करना पड़ा महंगा

कोटा में नीट की तैयारी कर रहे छात्रों पर चाकू से हमले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।घटना वाले दिन गुरुवार शाम लैंडमार्क सिटी इलाके में हुई इस घटना में आरोपी छात्रों ने लड़कियों पर अश्लील कमेंट किया, जिसके विरोध पर उन्होंने 4 छात्रों पर चाकू से वार कर दिया। हमले में एक कोचिंग स्टूडेंट के सिर पर गंभीर चोट लगी, जबकि कई छात्र घायल हो गए। कुन्हाड़ी पुलिस ने आरोपी दो छात्रों को राउंडअप किया है। बाकी फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। दरअसल, एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया जिसमें आरोपी छात्र बीच सड़क पर नीट छात्रों को लात-घूसों से पीटते नजर आए। इस पर पीड़ित छात्रों ने भी पलटवार किया। और फिर मौके से फरार हो गए। आरोपी छात्रों ने सड़क पर चल रहे ग्रुप की लड़कियों पर कमेंट किया था। इस पर ग्रुप में चल रहे स्टूडेंट्स ने टोका। इस बात से नाराज होकर छात्रों ने 4 स्टूडेंट्स पर चाकू से हमला किया था। डीएसपी डॉ.पूनम ने बताया कि लेंडमार्क सिटी में गुरुवार शाम साढ़े सात से आठ बजे के बीच दो घटनाओं में अलग-अलग मामले दर्ज किए गए। दोनों घटनाएं गुरुवार को 700 से 800 मीटर की दूरी पर हुई है। और दोनों घटनाएं एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं। हमने 5 आरोपियों की पहचान कर ली है, जिसमें से दो को राउंडअप कर लिया गया है। बाकी की तलाश जारी है। उन्होंने बताया कि शाम के समय लेंडमार्क सिटी स्टूडेंट्स के ग्रुप पैदल-पैदल टहल रहे थे। एक ग्रुप में 4 लड़के व कुछ लड़कियां थी। आरोपी छात्रों ने लड़कियो पर कुछ कमेंट किया। जिसका ग्रुप में चल रहे छात्रों ने विरोध जताया। आरोपी आगे बढ़ गए, लेकिन गुस्से में आगे चल रहे दूसरे ग्रुप पर हमला कर दिया। 2 छात्रों पर चाकू से वार किया गया, जिसमें एक के सिर और दूसरे के हाथ में चोट लगी। वापसी में आरोपियों ने पहले ग्रुप के 2 छात्रों पर भी हमला किया। ————————— ये खबर भी पढ़ें कोटा में चाकू मारने पर दो छात्र राउंडअप:ग्रुप की लड़कियों पर कमेंट करने पर टोका था; 4 नीट स्टूडेंट्स पर हमला कोटा में नीट स्टूडेंट्स पर चाकू से हमला करने वाले दो छात्रों को कुन्हाड़ी पुलिस ने राउंडअप किया है। बाकी फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी छात्रों ने सड़क पर चल रहे ग्रुप की लड़कियों पर कमेंट किया था। इस पर ग्रुप में चल रहे स्टूडेंट्स ने टोका। इस बात से नाराज होकर छात्रों ने 4 स्टूडेंट्स पर चाकू से हमला किया था। खबर पढ़े कोटा में एक ही कोचिंग के छात्रों के बीच झगड़ा:चाकूबाजी में 4 नीट स्टूडेंट्स घायल, 20 मिनट में दो जगह वारदात कोटा में चाकूबाजी की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही। अब कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र के लेंडमार्क सिटी इलाके में चाकूबाजी का मामला सामने आया है। घटना में 4 नीट स्टूडेंट्स घायल हुए हैं। पीड़ित छात्रों ने थाने में शिकायत दी है। फिलहाल झगड़े का कारण सामने नहीं आया है। बताया जा रहा है कि हमलावर कोचिंग छात्र शराब के नशे में थे। (पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *