भरतपुर शहर के आनंद नगर स्थित 11KV फीडर पर आज बिजली कटौती की जाएगी। आनंद नगर इलाके में PWD विभाग की ओर से एरिया की सड़कों को सही किया जाएगा। ऐसे में बिजली सप्लाई दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक बंद रखी गई है। बिजली सप्लाई बंद होने के कारण आनंद नगर के आसपास इलाकों में भी बिजली नहीं आएगी। दोपहर 12 से 1 बजे तक बिजली सप्लाई रहेगी बंद भरतपुर इलेक्ट्रिसिटी सर्विसेज लिमिटेड के पब्लिक रिलेशन ऑफिसर सुधीर प्रताप ने बताया कि PWD विभाग आनंद नगर इलाके में विकास करेगा। PWD विभाग का काम करना पहले से तय था। इसलिए आज आनंद नगर स्थिति 11KV फीडर की बिजली सप्लाई बंद की जाएगी। जिसका समय दोपहर 12 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा। यह इलाके होंगे प्रभावित आनंद नगर फीडर बंद होने से आनंद नगर, अखड्ड तिराहा, गोलपुरा रोड़, सुभाष नगर, ईदगाह कॉलोनी, कुम्हेर गेट के आसपास का इलाका, अनाज मंडी का कुछ इलाका प्रभावित होगा। काम पूरा होने के बाद बिजली सप्लाई को सुचारु रूप से शुरू कर दिया जाएगा।


