सतत विकास पर अंतरराष्ट्रीय मंथन, देश-विदेश के विशेषज्ञ जुटे

सीटी यूनिवर्सिटी के शोध एवं विकास प्रकोष्ठ ने सतत विकास के लिए बहुविषयक दृष्टिकोण विषय पर दूसरा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आईसीएमएएसडी–2026 आयोजित किया। दो दिवसीय सम्मेलन में देश-विदेश के शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं व नीति निर्धारकों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि पंजाब सरकार की मंत्री डॉ. बलजीत कौर रहीं, जबकि विधायक सरबजीत कौर माणुके विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। सम्मेलन में 600 से अधिक शोध प्रस्तुतियां और 100 से ज्यादा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय वक्ताओं की भागीदारी रही। पैनल चर्चा और शोध पत्रों के जरिए सतत विकास की रणनीतियों पर मंथन हुआ। उत्कृष्ट शोधकर्ताओं को विभिन्न पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलाधिपति चरणजीत सिंह चन्नी समेत अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *