तारुषी विनायक को कथक नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मिला

लुधियाना| बीसीएम आर्य स्कूल ललतों की कक्षा द्वितीय की छात्रा तारुषी विनायक ने पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी में आयोजित “स्वदेशी ट्रेड एक्सपो 2026 हुनर पंजाब दा में कथक नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह प्रतिष्ठित कार्यक्रम शुभजीत कौर की तरफ से आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न राज्यों से लगभग 50 प्रतिभागियों ने अलग-अलग आयु वर्गों में विभिन्न नृत्य शैलियों में भाग लिया। तारुषी ने 4 से 9 वर्ष आयु वर्ग में भाग लेकर अपनी मनमोहक एवं भावपूर्ण प्रस्तुति से निर्णायकों को प्रभावित किया और प्रथम स्थान के साथ 3100 की नकद राशि पुरस्कार स्वरूप प्राप्त की। विद्यालय की प्रिंसिपल कृतिका सेठ ने इस नन्ही प्रतिभा को बधाई देते हुए उपलब्धि की सराहना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *