धमतरी| बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव पीजी कॉलेज धमतरी में कंडेल नहर सत्याग्रह के प्रणेता एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव की जयंती मनाई गई। प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार पाठक ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस दौरान परिचर्चा हुई, जिसमें प्रथम संकेत साहू, द्वितीय सरोजनी नेताम रहीं।


