धमतरी| एपस्टीन फाइल मामले को लेकर गांधी मैदान में शनिवार को महिला कांग्रेस ने प्रधानमंत्री का पुतला जलाकर विरोध जताया। दोपहर में राजीव भवन से नारेबाजी कर महिला कांग्रेस कार्यकर्ता तहसील कार्यालय के पास पहुंची और पुतला जलाकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष तारिणी चंद्राकर ने कहा कि प्रधानमंत्री को देश की संप्रभुता और अस्मिता के सवाल पर स्पष्ट रुख रखना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि मंत्रिमंडल के किसी सदस्य का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किसी विवादित दस्तावेज में आता है, तो सरकार को देश के सामने स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। प्रदर्शनकारियों में मोहन लालवानी, पूर्व महापौर विजय देवांगन, शास्त्री सोनवानी, अंबिका सिन्हा, आकाश गोलछा, दीपक सोनकर, विशु देवांगन, विक्रांत पवार, सुमन मेश्राम, लोकेश्वरी साहू, वीणा देवांगन, संजय डागौर समेत अन्य कांग्रेसी उपस्थित रहे।


