बिलासपुर | होली पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल ने 2, 3, 5 और 6 मार्च को (4 मार्च को छोड़कर) दुर्ग-रायगढ़-दुर्ग के बीच होली मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन नंबर 08834/08833 दुर्ग से सुबह 10:30 बजे रवाना होकर दोपहर 3:10 बजे बिलासपुर पहुंचेगी और शाम 6 :50 बजे रायगढ़ पहुंचेगी। 10 मिनट ठहराव के बाद शाम 7:00 बजे दुर्ग के लिए रवाना होकर रात 1:45 बजे दुर्ग पहुंचेगी। यह ट्रेन मार्ग के सभी निर्धारित स्टेशनों पर ठहरेगी। इसी प्रकार भारतीय रेल द्वारा हटिया-एलटीटी-हटिया के मध्य होली स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। ट्रेन नंबर 08609 हटिया-एलटीटी 2 व 9 मार्च (सोमवार) को हटिया से शाम 4:20 बजे रवाना होकर अगले दिन 1:15 बजे बिलासपुर पहुंचेगी और आगे चलकर बुधवार को 12:40 बजे एलटीटी पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 08610 एलटीटी-हटिया 4 व 11 मार्च (बुधवार) को सुबह 5 बजे एलटीटी से रवाना होकर अगले दिन 7:45 बजे बिलासपुर पहुंचेगी तथा शाम 6 बजे हटिया पहुंचेगी। इन स्पेशल ट्रेनों में कुल 22 कोच लगाए गए हैं, जिनमें एसएलआरडी, जनरल, स्लीपर, एसी-III, एसी-III इकोनॉमी, एसी-II तथा जनरेटर कार शामिल हैं। ट्रेनें राउरकेला, झारसुगुड़ा, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, गोंदिया, नागपुर, भुसावल, नासिक रोड, कल्याण और ठाणे सहित निर्धारित स्टेशनों पर ठहरेंगी।


