5000 पदों पर शिक्षक भर्ती के लिए 11 अक्टूबर से टेट

बिलासपुर| छत्तीसगढ़ में 5000 पदों पर शिक्षक भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित कर दी गई है। छत्तीसगढ़ व्यापमं के एग्जाम कैलेंडर में इसे शामिल किया गया है। सहायक शिक्षक की परीक्षा 11 अक्टूबर, शिक्षक की 25 अक्टूबर और व्याख्याता की 29 अक्टूबर को होगी। सहायक शिक्षक, शिक्षक, व्याख्याता व सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) के पदों पर भर्ती होगी। स्कूल शिक्षा विभाग के प्रस्ताव पर परीक्षा का आयोजन व्यापमं करेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *