हेल्थ से खिलवाड़: दिवाली में लिए सैंपल होली से पहले आई रिपोर्ट, 6 हानिकारक

भास्कर न्यूज | रायगढ़ त्योहारी सीजन के नजदीक आते ही स्वास्थ्य विभाग का खाद्य सुरक्षा विभाग हर बार मुस्तैद तो होता है, लेकिन इसका कोई फायदा सामने नहीं आता। विभाग मिलावटी सामान की जांच के नाम पर जिनकी जांच करवाता है, उसकी रिपोर्ट आने तक दुकानदार पूरी सामग्री खपा चुके होते हैं। दीपावली में विभाग ने शहर सहित जिलेभर से 16 सैंपल जांच के लिए भेजे थे। इसकी रिपोर्ट चार महीने बाद जाकर मिली है, जिसमें 6 दुकानों के सैंपल अमानक साबित हुए हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार एक साल में 60-70 सैंपल ही लिए गए हैं। विभाग के पास मोबाइल फूड सैंपलिंग लैब वाहन भी नहीं है। ऐसे में तत्काल सैंपल की जांच करने में दिक्कत हो रही है। खाद्य सुरक्षा विभाग में अधिकारी-कर्मचारियों की कमी भी सालों से बनी हुई है। रायगढ़, जशपुर और सारंगढ़ जिले के लिए एक मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब है। इसे तीनों जिले में उपयोग किया जाता है। यह लंबे समय से स्वास्थ्य विभाग में खड़े-खड़े खराब हो गई है। अब इस कंडम वाहन को रायपुर भेज दिया गया है। खराब वाहन की जगह नई मोबाइल फूड स्पेलिंग लैब आने की बाद अधिकारी कह रहे हैं। तक तब बिलासपुर से टेस्टिंग लैब मंगाई जा रही है। इन होटल व दुकानों के सैंपल हो गए फेल रायपुर में 6 दुकानों के सैंपल अमानक साबित हुए हैं। इनमें आशुतोष रेस्टोरेंट ढिमरापुर का खावा अमानक मिला है। इसी तरह तुलसी होटल रामनिवास टॉकीज से खोवा का कुंदा, काके दी हट्टी से पनीर, सिद्धीविनायक रेस्टोरेंट धरमजयगढ़ से परवल आलू की सब्जी, अशोक की कंपनी गौरीशंकर से मिर्च पाउडर, गोकुल रेस्टोरेंट खरसिया से मलाई बर्फी की रिपोर्ट फेल हुई है। खाद्य सुरक्षा विभाग कर्मचारियों की कमी से लंबे समय से जूझ रहा है। इसकी वजह से रूटीन जांच के अलावा त्योहारी सीजन में भी होटल, दुकान, रेस्टोरेंट व सड़कों पर मिठाई व खाद्य सामग्रियों की जांच नहीं हो पाती है। वर्तमान में एक अभिहित अधिकारी, दो खाद्य सुरक्षा अधिकारी हैं, जिसमें एक तीन महीने से छुट्‌टी पर है। नमूना संग्राहक भी नहीं है। ^दीपावली पर पूरे जिले से सैंपल कलेक्ट कर लैब भेजे गए थे। 6 की रिपोर्ट अमानक है। संचालकों के खिलाफ विधिवत कार्रवाई की जा रही है। मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब पहले थी, जो खराब हो गई है। उसकी जगह जल्द नया वाहन आएगा। -डॉ. सुधा चौधरी , अभिहित अधिकारी, फूड एंड सेफ्टी मोबाइल लैब खराब मौके पर जांच नहीं सुश्री होटल से लिया बेसन लड्डू का सैंपल होली के नजदीक आते ही विभाग ने सैंपलिंग लेना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को जूटमिल इलाके के सुश्री होटल से बेसन लड्डू का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। दो दिन पहले ही विभाग में ज्वाइन किए डॉ. नेमीचंद पटेल ने सैंपल कलेक्ट किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *