कुएं में गिरकर हाथी के बच्चे की हुई मौत

राउरकेला | केन्दुझर जिला के सदर रेंज अंतर्गत काठबाउंशुली गांव में मोहन चरण महांत के कुएं में गिरने से लगभग एक वर्ष का हाथी शावक मर गया। देर रात करीब 3 बजे 10 हाथियों का झुंड गांव के पास सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान एक शावक पास के कुएं में गिर पड़ा। बताया गया कि झुंड के अन्य हाथी उसे निकालने की कोशिश कर रहे थे, तभी ऊपर से गिरा पत्थर शावक के सिर पर लग गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकाला। वन विभाग ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद मृत शावक को पद्मपुर नर्सरी में दफनाया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *