हाई रिस्क-वे: 273 करोड़ के हाईवे पर गड्ढे-दरार

जांजगीर| बिलासपुर से जांजगीर तक 2016 में बना नेशनल हाईवे आज भी कई तकनीकी खामियों से जूझ रहा है। निर्माण के कुछ ही वर्षों में सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। खास तौर पर पुटपुरा से अकलतरा इंदिरा उद्यान तक कई जगह छोटे-छोटे गड्ढे बन गए हैं। इंदिरा उद्यान के पास डिवाइडर के आसपास अंधेरा रहने से हादसों का खतरा लगातार बना रहता है। करीब 273 करोड़ रुपए की लागत से तैयार लालखदान से बनारी तक के हिस्से में भी कई स्थानों पर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। अमरताल मंदिर के पास सड़क पर छोटे गड्ढे और दरारें दिख रही हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *