जांजगीर| शैक्षिक सत्र 2025-26 के अंतर्गत कक्षा 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षा की संशोधित समय सारणी जारी कर दी गई है। परीक्षा 30 मार्च से 9 अप्रैल तक प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। 30 मार्च को 9वीं हिन्दी और 11वीं अंग्रेजी की परीक्षा होगी। 1 अप्रैल को 9वीं अंग्रेजी और 11वीं हिन्दी, 2 अप्रैल को 9वीं संस्कृत तथा 11वीं इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, कृषि विज्ञान के तत्व, गणित और भौतिक शास्त्र के प्रश्नपत्र रखे गए हैं। 4 अप्रैल को 9वीं विज्ञान और 11वीं राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, रसायन शास्त्र, लेखा शास्त्र, फसल उत्पादन और उद्यान शास्त्र की परीक्षा होगी। 6 अप्रैल को 9वीं सामाजिक विज्ञान तथा 11वीं गणित, जीव विज्ञान, अर्थशास्त्र, पशुपालन, दुग्ध प्रौद्योगिकी, मत्स्य और कुक्कुट पालन विषयों की परीक्षा आयोजित की जाएगी।


