भास्कर न्यूज | जांजगीर ग्राम मुलमुला में गुड़ी के पास बिजली के खंभे से तार नीचे लटक रहा था। ग्रामीणों ने बताया था कि तार बहुत नीचे होने से हादसे का खतरा बना हुआ था और राहगीरों को नुकसान पहुंच सकता था। दैनिक भास्कर में खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए लटक रहे तार को सही ऊंचाई पर शिफ्ट कर दिया है।


