अंबिकापुर| शनिवार, 28 फरवरी को संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने रघुनाथपुर क्षेत्र में घेराबंदी कर एक बाइक सवार को 4 किलोग्राम गांजे के साथ रंगे हाथों दबोच लिया। उचडीह-मोहनपुर मार्ग पर एक बाइक पर सवार दो युवक पीठ पर बैग टांगे तेज रफ्तार में जाते दिखे। संदेह होने पर टीम ने उन्हें ओवरटेक कर रोका। इस अफरा-तफरी का फायदा उठाकर बाइक के पीछे बैठा युवक जंगल की ओर भागने में सफल रहा, लेकिन टीम ने चालक को घेराबंदी कर पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान आशीष पटेल (निवासी कोट चौकी, रघुनाथपुर थाना लुंड्रा) के रूप में हुई है।


