जशपुरनगर | छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड ने हाई स्कूल एवं हायर सेकंडरी पत्राचार पाठ्यक्रम परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है। परीक्षा 20 अप्रैल से शुरू होगी और 4 मई तक चलेगी। परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से 1 बजे तक है। इसी तरह हायर सेकेंडरी पत्राचार पाठ्यक्रम परीक्षा के तहत 20 अप्रैल को विशिष्ट उर्दू, 22 अप्रैल को व्यवसाय अध्ययन, गणित/ जीव विज्ञान और भूगोल, 25 अप्रैल को अर्थ शास्त्र और भौतिकी, 27 अप्रैल को रसायन, लेखा शास्त्र और इतिहास, 29 अप्रैल को सामान्य अंग्रेजी/ सामान्य हिन्दी, 2 मई को राजनीति शास्त्र एवं 4 मई को समाज शास्त्र के पर्चे होंगे।


