जयपुर एजुकेशन समिट 2025 में जुटेंगे देशभर के दिग्गज:शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने किया पोस्टर का विमोचन, 200 से ज्यादा सत्रों में कई विषयों में होगी चर्चा

राजस्थान के शिक्षा क्षेत्र में बदलाव लाने के लिए जयपुर एजुकेशन समिट 2025 का आयोजन किया जा रहा है। 20 से 24 जनवरी 2025 तक आयोजित होने वाले इस आयोजन में शिक्षा क्षेत्र के विशेषज्ञ, शिक्षाविद, नीति-निर्माता, उद्योग जगत के प्रमुख हस्ताक्षर, दानदाता और शिक्षा को नई दिशा देने वाले चेंज मेकर्स एक साथ मंच साझा करेंगे। यह आयोजन जयपुर के एस एस जैन सुबोध पीजी ऑटोनॉमस कॉलेज सहित 7 प्रमुख स्थानों पर होगा। राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, जयपुर हवामहल के विधायक बालमुकुंद आचार्य, और जयपुर सिविल लाइंस के विधायक गोपाल शर्मा ने इस आयोजन के पोस्टर का विमोचन कर अपनी सहभागिता की सहमति दी है। आयोजक सुनील नारनोलिया ने बताया कि समिट का उद्देश्य शिक्षा के माध्यम से समान अधिकार और सभ्य संस्कारों को बढ़ावा देना है। यह आयोजन उन प्रेरणादायक चेंज मेकर्स से सीखने का अवसर देगा, जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान दिया है। यह आयोजन सात वेन्यू पर होगा। 350+ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय वक्ता अपने अनुभव साझा करेंगे। 100 ज्याद उद्यमी इस आयोजन में भाग लेंगे। 2000 से ज्यादा शिक्षा क्षेत्र के विशेषज्ञ शामिल होंगे। जयपुर एजुकेशन समिट राजस्थान की शिक्षा प्रणाली को न केवल राष्ट्रीय बल्कि वैश्विक मंच पर प्रतिस्पर्धी बनाने के प्रयास का हिस्सा है। यह आयोजन राजस्थान के शिक्षा क्षेत्र में नवनिर्माण की राह प्रशस्त करेगा और इसे अंतरराष्ट्रीय मानकों तक पहुंचाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *