कोर्ट परिसर के बाहर से दिनदहाड़े बाइक चोरी:1 घंटे बाद ही नहीं मिली बाइक, कोर्ट में जमानत के सिलसिले में आए थे

सीकर के कोतवाली थाना इलाके में कल्याण सर्किल चौकी से 100 मीटर से भी कम की दूरी पर कोर्ट परिसर के बाहर से दिनदहाड़े बाइक चोरी का मामला सामने आया है। कोर्ट में काम के सिलसिले में आए बुजुर्ग को 1 घंटे बाद ही बाइक नहीं मिली। उन्होंने आसपास भी काफी तलाश भी लेकिन कुछ भी पता नहीं चल पाया। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। कोर्ट के सामने से बाइक चोरी भैरुजी स्टैंड, लखीपुरा निवासी फूलचंद ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि वह 16 दिसंबर को विकास की मोटरसाइकिल लेकर सीकर कोर्ट परिसर में आए थे। उन्होंने कोर्ट परिसर के बाहर ही अपनी बाइक को खड़ा किया। दोपहर 2 बजे के करीब उन्होंने अपनी बाइक को खड़ा किया। 3 बजे के करीब जब वह वापस लौटे तो उन्हें बाइक नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने आसपास भी तलाश की लेकिन उनकी बाइक का कुछ पता नहीं चल पाया। फूलचंद के मुताबिक वह अपने किसी रिश्तेदार की जमानत के सिलसिले में कोर्ट परिसर में आए थे। चौकी 100 मीटर दूर आपको बता दें कि जहां से बाइक चोरी हुई वह जगह कोतवाली थाने की कल्याण सर्किल चौकी से 100 मीटर से भी कम की दूरी पर है। फिर भी आरोपी बिना खौफ दिनदहाड़े बाइक चोरी जैसी वारदातें कर रहे हैं। इससे पहले भी कोर्ट के बाहर से कई बाइक चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी है हालांकि पुराने मामले में आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया था। फिलहाल अब बाइक चोरी के मामले में हेड कांस्टेबल सुभाष चंद्र जांच कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *