एडीएम के सरकारी क्वार्टर से चंदन का पेड़ चोरी:इलेक्ट्रॉनिक आरी से काटा, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

डूंगरपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में नेहरू पार्क के पास स्थित एडीएम के सरकारी क्वार्टर से चंदन का पेड़ चोरी हो गया। चोरों ने चंदन के 2 पेड़ों को इलेक्ट्रॉनिक आरी से काटा। वहीं एक पेड़ चोरा कर ले गए, जबकि दूसरे पेड़ को छोड़कर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। डूंगरपुर के अतिरिक्त जिला कलेक्टर दिनेश धाकड़ के सरकारी क्वार्टर से चंदन चोरी की वारदात हुई। उदयपुर रोड पर नेहरू पार्क के पास एडीएम दिनेश धाकड़ का सरकारी क्वार्टर है। क्वार्टर परिसर में ही चंदन के 2 पेड़ थे। चोर क्वार्टर की चारदीवारी फांदकर अंदर घुसे। इलेक्ट्रॉनिक आरी से दोनों पेड़ को काट दिया। इसके बाद दोनों पेड़ को जमीन पर लेटाया। जिसमें से 1 पेड़ चोर काटकर ले गए, जबकि दूसरा पेड़ छोड़कर चले गए। चोर इस दूसरे पेड़ को भी ले जाने के फिराक में थे, लेकिन इससे पहले ही पता लगने से पेड़ बच गया। सूचना मिलने पर मौके कोतवाली पुलिस और वन विभाग के कर्मचारी पहुंचे। पुलिस आस-पास के सीसीटीवी फुटेज से चंदन का पेड़ चोरी करने वाले बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *