चित्तौड़गढ़ में 3 दिन से बढ़ रहा न्यूनतम तापमान:दिन का पारा स्थिर, शीतलहर को लेकर कोई अलर्ट नहीं

चित्तौड़गढ़ में लगातार 3 दिनों से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। बीते 24 घंटे में रात का पारा 1.5 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है। वहीं दिन का तापमान 2 दिनों से स्थिर है। जबकि बुधवार सुबह पहली बार हल्की धुंध दिखाई दी।
मौसम विभाग के अनुसार तापमान में हल्की बढ़ोतरी के बाद वापस तेज ठंड का असर शुरू होगा। शीतलहर और घना कोहरा को लेकर भी विभाग की ओर से कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया गया है। न्यूनतम तापमान में हुई बढ़ोतरी
राजस्थान में एक हल्के प्रभाव के वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। चित्तौड़गढ़ में भी रात के पारे में 1.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री से बढ़कर 7.4 डिग्री सेल्सियस तक आ गया है। न्यूनतम तापमान में लगातार 3 दिन से ही बढ़ोतरी हो रही है। वहीं, अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री पर ही स्थिर रहा है।
बुधवार सुबह भी हल्की धुंध का असर देखा गया है। हालांकि धूप निकलते ही धुंध भी हट गया। राजस्थान के कई जिलों में शीतलहर और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। चित्तौड़गढ़ में भले ही यह अलर्ट जारी न किया गया हो, लेकिन प्रदेश के बदलते मौसम का असर यहां भी होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम साफ और शुष्क रहेगा
मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल चित्तौड़गढ़ में मौसम साफ और शुष्क रहेगा। शीतलहर और कोहरे का असर नहीं होगा। तापमान में अभी भी थोड़ी बढ़ोतरी होने के बाद फिर से सर्दी तेज होगी। मौसम का बदलाव चलता रहेगा, लेकिन कड़ाके की ठंड जनवरी महीने तक होने की संभावना जताई जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *