एपीजे रिदम किंडर वर्ल्ड ने मनाया वार्षिक खेल दिवस

भास्कर न्यूज | जालंधर एपीजे स्कूल, मॉडल टाउन में वार्षिक खेल दिवस मनाया गया। इस दौरान बच्चों और उनके अभिभावकों के लिए शंकु दौड़, हर्डल रेस, हुला-हूप रेस, थ्रेड रेस आदि का आयोजन किया गया। छात्रों ने पीटी शो और रिंग ड्रिल की भी प्रस्तुति दी। एपीजे एजुकेशन सोसायटी की अध्यक्षा सुषमा पॉल बर्लिया ने कहा कि डिजिटल युग में ग्राउंड में खेल खेलने से बच्चोें का शरीर स्वस्थ रहता है। वहीं कार्यवाहक प्रधानाचार्या ने कहा कि खेल जगत से जुड़ी ऐसी गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक हैं। प्रधानाचार्या ने प्रतिभागियों को भी प्रोत्साहित किया और विजेताओं को प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर रिदम किंडर वर्ल्ड की इंचार्ज निधि घई और प्राइमरी विंग की मुख्याध्यापिका नम्रता शर्मा भी उपस्थित रहीं। वार्षिक खेल दिवस पर करवाए गए कार्यक्रम में हिस्सा लेते विद्यार्थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *