फोटोग्राफी में समिता रहीं अव्वल

भास्कर न्यूज | जालंधर एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स के बीए जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन विभाग के विद्यार्थियों ने खालसा कॉलेज, अमृतसर द्वारा आयोजित मीडिया फेस्ट में भाग लेते हुए कई पुरस्कार जीते। प्राचार्य डॉ. नीरजा ढींगरा ने विजित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि आने वाले समय में भी इसी तरह विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर वे अपनी प्रतिभा को तराशते रहें। मीडिया फेस्ट में समिता ने फोटोग्राफी, एड मैड में बबित, आर्यमन, समिता एवं मोक्ष में पहला स्थान हासिल किया। वहीं आरजे में जाह्नवी और शॉर्ट मूवी प्रतियोगिता में कुणाल, हरमीत, हरनूर सिंह एवं मनितराज कुशल ने दूसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा रील्स बनाने के लिए आदित्य को तीसरा स्थान मिला। इस दौरान उनके साथ प्राध्यापक मोहित एवं मैडम ऋतु सोहल मौजूद रहे। खालसा कॉलेज में आयोजित मीडिया फेस्ट में हिस्सा लेने वाली विद्यार्थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *