100 से ज्यादा फूलों से मॉडल टाउन गुलजार, 30 से 3000रु. में बिके पौधे

भास्कर न्यूज | जालंधर वातावरण प्रेमियों की ओर से मॉडल टाउन में गीता मंदिर के सामने फ्लावर शो का आयोजन किया गया। इसमें 100 से ज्यादा प्रकार के फूलों से पूरा मॉडल टाउन महक उठा। फ्लावर शो में एक से बढ़कर एक प्रकृति प्रेमियों के स्टॉल लगे हुए थे। इसमें बोनसाई, नर्सरी संचालक, पौधों की विकसित वैरायटियों पर काम करने वाले लोग भी शामिल हैं। इसके अलावा गमलों में उगने वाले पौधों, बीज और सजावटी पौधे देखने को मिले। प्रबंधक सीमा चौधरी ने बताया कि फूल जीवन में अलग-अलग और नए-नए रंग भरते हैं। इनका अहसास करने की जरूरत है। शनिवार को प्रदर्शनी में शहरवासियों की एंट्री निशुल्क रही। कार्यक्रम में बोनसाई के पुराने पौधों के साथ-साथ वर्तमान सीजन के तमाम तरह के फूलों व पौधों को शामिल किया गया। प्रबंधकों ने बताया कि पौधों की कीमत 30 रुपए से लेकर 3000 रुपये तक है। प्रदर्शनी के दौरान विभिन्न फूलों को प्रदर्शित किया गया, जिसने लोगों का खूब ध्यान खींचा। ग्राहकों ने फूल खरीदने में रुचि दिखाई। फ्लावर शो में गज़ानिया, डायन्थस, विंका, बेगोनिया, हाइपोएस्टेस, पेटुनिया, सरकुलेंट, पीस लीली, लक्की बेबों, फाइकस, मधुकामिनी व अन्य सजावटी पौधे को शामिल किया गया। यहां एसवी हंस, रविंदर कौर, शशि किरन, रश्मि अग्रवाल, मिनल वर्मा उपस्थित थे। जालंधर छावनी परिषद से शिव कुमार ने बताया कि मॉडल टाउन में आयोजित फ्लावर शो में ज्यादातर बोनसाई पौधों को शामिल किया गया। इसमें 22 साल का फाइकस, 15 साल का बोर्ड, 6 साल की मधु कामनी व अन्य कई पौधों को शामिल किया गया। इसी तरह रवनीत कौर ने बताया कि फ्लावर शो में 50 से अधिक सजावटी पौधों को शामिल किया गया। मॉडल टाउन स्थित गीता मंदिर के सामने आयोजित फ्लावर शो में फूलों को देखतीं महिलाएं व बच्चे। फूलों के साथ बनीं आकृति के साथ सेल्फी लेतीं युवतियां। शो में शामिल फाइकस और बोर्ड के पौधे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *