अमृतसर | एयरपोर्ट पर विदेश से आए 2 युवकों से तलाशी के दौरान 400 ग्राम सोने की चैन-चूड़ी और 8 किलो 170 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पहले मामले में सिंगापुर (बैंकॉक से ट्रांजिट) से वापस आए एक यात्री को रोककर जांच करने पर उसके पास से 320 ग्राम सोने की चैन और 80 ग्राम एक चूड़ी बरामद हुई। यह कुल 400 ग्राम सोना बनता है, जिसकी कीमत 35.60 लाख है। अधिकारी के मुताबिक 27 फरवरी को प्रोफाइलिंग और संदेह के आधार पर, सिंगापुर (बैंकॉक से ट्रांजिट) से स्कूट एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या टीआर-510 के जरिए युवक को रोका गया था।


