“निधि आपके निकट’ कार्यक्रम में पेंशन और पीएफ संबंधी समस्याओं का निपटारा

भास्कर न्यूज | अमृतसर निधि आपके निकट कार्यक्रम कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की ओर से वीरवार को क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त लोकेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में एस. एसएसएस मॉडर्न हाई स्कूल, माता कौलां मार्ग, दी माल अमीरी में आयोजित किया गया। क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त के मार्गदर्शन में, नोडल अधिकारियों ने नियोक्ताओं और कर्मचारियों के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस दौरान ईपीएफओ ने सदस्य प्रोफाइल बनाने के लिए संयुक्त घोषणा प्रक्रिया की ऑनलाइन सुविधा को सरल बनाया। ईपीएफओ ने अपने सदस्यों के लिए पीएफ अकाउंट ट्रांसफर की प्रक्रिया को सरल बनाया है। अब नौकरी बदलने पर अधिकांश मामलों में ऑनलाइन ट्रांसफर क्लेम को पिछले या नए नियोक्ता के माध्यम से भेजने की आवश्यकता खत्म कर दी गई है। प्रधानमंत्री पैकेज ” के तहत बजट 2024 में घोषित “रोजगार से जुड़ी प्रोत्साहन’ योजनाओं पर भी चर्चा की। इसके अलावा, कर्मचारियों, पैंशन भोगियों और उच्च वेतन पेंशन भोगियों की शिकायतों का भी मौके पर निपटारा किया गया। क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त ने बताया कि लगभग 2700 पेंशनर्स का जीवन प्रमाण पत्र (डीएलसी) नहीं जमा हुए हैं। आयुक्त लोकेंद्र सिंह ने बताया कि फरवरी में 6,790 दावे निपटाए गए, जिनमें से 3,912 दावे तीन दिनों के भीतर निपटाए। इसी तरह 26 नए पेंशनधारकों को पेंशन दी गई और 26,479 पेंशन भोगियों को भी पेंशन का भुगतान किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *