भास्कर न्यूज | अमृतसर पंजाब आर्ट काउंसिल चंडीगढ़ द्वारा पंजाब नाटशाला में ” देही’ नाटक का मंचन किया गया। नाटक का लेखन डा. अमरजीत गरेवाल द्वारा किया गया था और निर्देशन राजविंदर समराला द्वारा किया गया था। नाटक कृत्रिम बुद्धिमत्ता के युग में मानवता और मानव अस्तित्व के महत्व को दर्शाता है। मुख्य पात्र मानवीय रिश्तों की स्वार्थी प्रकृति से तंग आकर एक रोबोट तैयार करवाता है, लेकिन अंततः दुखी और भावनाहीन यांत्रिक मनुष्य से दुखी होकर मानव अस्तित्व की सच्चाई को स्वीकार करता है। नाटक भविष्य की चुनौतियों और प्रश्नों को संबोधित करता है। नाटक के अंत में, नाटशाला संस्था की ओर से शिरोमणि नाटककार जितेंद्र बराड़ ने सभी कलाकारों को सम्मानित किया।


