भास्कर न्यूज | अमृतसर डायलसिस ऑफ अमृतसर (डीओए) चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया (सीएनआई) ने शनिवार को डायलसिस में समारोह का आयोजन किया। जिसमें सबसे वरिष्ठ पादरियों में से रेव अयूब डेनियल को डायलसिस का नया प्रशासक और डायोसिस के उच्चपदस्थ पदाधिकारियों में से डेनियल बी-दास को एडीटीए के नए सचिव के रूप में नियुक्त किया। रेव अयूब डेनियल ने रेव लिली सामंताराय, पूर्व प्रशासक डीओए, सीएनआई का स्थान लिया है। जबकि डेनियल बी दास को सैड्रिक सोहन लाल के स्थान पर एडीटीए का नया सचिव नियुक्त किया गया। इस संबंध में डायोसिस मुख्यालय 26 आरबी प्रकाश चंद रोड पुलिस लाइन में एक पदस्थापना समारोह आयोजित किया गया। जिसमें द मोस्ट रेव डॉ पीके सामंता राय बिशप एमेरिटस-नामित, डायलसिस सीएनआई और रेव लिली सामंता राय ने पदस्थापना समारोह की अध्यक्षता की। पदभार ग्रहण करते समय रेव अयूब डेनियल और डेनियल बी दास ने डायोसिस के विकास और समुदाय के कल्याण के लिए काम करने की प्रतिबद्धता जाहिर की। इस मौके पर कई मसीह भाइचारे के लोग मौजूद थे।


