भास्कर न्यूज | अमृतसर महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में झब्बाल रोड स्थित गांव इब्बन कला में धार्मिक समारोह करवाया। सुबह से लेकर बाद दोपहर तक चले समारोह में बाबा भोलेनाथ का सेब, केले, अंगूर समेत अन्य से फ्रूट से सुंदर बंगला सजाया। शिव भक्तों की ओर से सारे मंदिर परिसर को फूलों से सजाया। इस मौके पर भाजपा शहरी प्रधान हरविंदर संधू विशेष रूप से शामिल हुए। इससे पहले शिव भक्तों ने मिलकर शिवलिंग का अर्धनारीश्वर शृंगार किया। इसके बाद सभी ने मिलकर बाबा भोले नाथ की पूजा-अर्चना करके आरती उतारी। धार्मिक समारोह में बाबा भोले नाथ की सुंदर झांकियां सजाई गईं। जिसमें शिव तांडव, रौद्ररूप और शिव विवाह अन्य कई तरह की झांकियां दिखाईं। जिसे देखकर भक्तन सराबोर हो उठे।


