घर में तलाशी, छतों पर घेरकर दबोचे तस्कर

अमृतसर /जंडियाला/पंडोरी तरनतारन | नशे के खिलाफ पुलिस ने अमृतसर और तरनतारन जिला में हॉटस्पॉट इलाकों में सर्च अभियान चलाया। पुलिस ने घरों में जाकर और नाकेबंदी करके वाहनों की चैकिंग की। अमृतसर में सिटी पुलिस ने 7 तस्करों को काबू करके 5 किलो हेरोइन और एक किलो अफीम बरामद की। सिटी में पुलिस ने मकबूलपुरा, मोहकमपुरा, गांव सुल्तानविंड, अन्नगढ़, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रणजीत एवेन्यू, काले घन्नूपुर, गुमटाला समेत अन्य इलाकों में सर्च अभियान चलाया। देहाती पुलिस ने 20 तस्करों को काबू करके 1 किलो 213 ग्राम हेरोइन, एक किलो आइस ड्रग, 600 नशीली गोलियां और 1.42 लाख ड्रग मनी बरामद की। वहीं तरनतारन में डीआईजी हरमनबीर सिंह गिल और एसएसपी अभिमन्यु राणा के नेतृत्व 70 मुलाजिमों ने मुरादपुरा, गोइंदवाल साहिब और खडूर साहिब में सर्च अभियान चलाया। पुलिस ने 5 आरोपियों को काबू किया और 10 ग्राम हेरोइन, 6750 लीटर अवैध शराब, 50 लीटर लाहन, 3 देसी पिस्तौल, 4 जिंदा कारतूस, 4 मोबाइल, 1 मोटरसाइकिल, 103 ग्राम सोना और 3 संदिग्ध मोटरसाइकिल जब्त किए हैं। गुमटाला में घरों की छत पर तस्करों को घेरकर पकड़ती पुलिस (काले घेरे में )। -फोटो : हरविंदर संधू

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *