हेल्थ वर्कर नियुक्ति पत्र निकला जाली, केस

भास्कर न्यूज | अमृतसर थाना सिविल लाइन की पुलिस ने बतौर हेल्थ वर्कर जाली नियुक्ति पत्र पेश करने वाली युवती के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान गुरप्रीत कौर के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में सिविल सर्जन अमृतसर ने बताया कि युवती गुरप्रीत कौर ने एक नियुक्ति पत्र 29 नवंबर 2024 को बतौर हेल्थ वर्कर डायरेक्टर सेहत सेवाएं परिवार भलाई पंजाब चंडीगढ़ के दफ्तर सिविल सर्जन में पेश किया था, जो जांच करने पर आर्डर जाली पाया गया। जिसके बाद युवती के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए गए। सिविल सर्जन की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवती के खिलाफ केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी को जल्द काबू कर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *