न्यू गोल्डन एवेन्यू के पास बन रहे 4 होटलों पर एमटीपी की कार्रवाई

भास्कर न्यूज | अमृतसर एमटीपी नरिंदर शर्मा ने टीम के साथ न्यू-गोल्डन एवेन्यू के पास बन रहे 4 होटलों को जेसीबी से तुड़वाया। इनमें 2 होटल बिना नक्शा पास कराए करीब 8 फीट तक बन चुके थे। वहीं 2 कॉमर्शियल होटलों का नक्शा तो पास था लेकिन नियम विपरीत बढ़ाकर ढांचा बनाया था, जिसे तोड़ा गया। एमटीपी ने चेताया कि दोबारा अवैध निर्माण कराने की कोशिश की तो सख्त कार्रवाई अमल में लाएंगे। इस मौके पर एटीपी गुरविंदर सिंह, एटीपी रमन कुमार, बिल्डिंग इंस्पेक्टर रोहिणी, नवजोत, मनीष व अन्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *