अमृतसर| डीसी साक्षी साहनी के निर्देश पर शनिवार को विधायक, एसडीएम और डीएसपी ने नशे के खिलाफ ग्रामीण इलाकों में अभियान चलाया। विधायक जसविंदर सिंह रामदास ने अटारी में 7 गांवों खुरमानी, खासा, चक मुकंद, रामपुरा, मुल्ला बहराम, ढंडे और कठानी की पंचायतों को इकट्ठा किया। लोगों से नशे के खिलाफ सहयोग करने की अपील की। एसडीएम गुरसिमरन सिंह ढिल्लों ने गांव धरार ब्लॉक जंडियाला पंचायतों से मुलाकात कर कहा कि नशा बेचने वालों को अब अपना धंधा छोड़ना होगा या फिर पंजाब। वहीं एसडीएम रविंदर सिंह ने महलांवाला में डीएसपी संग दौरा किया।


