अमृतसर| डीसी साक्षी साहनी ने कहा कि ड्रग सप्लाई चेन को तोड़ने के लिए प्रशासन-पुलिस लगातार काम कर रही है। नशा मुक्ति केंद्र में जहां मुफ्त इलाज किया जा रहा, आत्मनिर्भर बनाने के लिए नि:शुल्क ट्रेनिंग कोर्स भी करवाए जा रहे हैं। इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर, वेल्डर, बेसिक कंप्यूटर प्रमाणित पाठ्यक्रम चलाए जा रहे थे। अब राज्यसभा सदस्य विक्रमजीत सिंह साहनी के सन फाउंडेशन के सहयोग से बेकरी और कुकिंग पाठ्यक्रम भी शुरू कराया है। जो भी व्यक्ति यहां नशा छोड़ेगा उसे यह कोर्स करवाकर अपने पैरों पर खड़ा किया जाएगा। नशे के आदी लोग उनके रिश्तेदार या दोस्त हेल्पलाइन नंबर 18001376754 पर संपर्क कर सकते हैं। सीपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि जहां पुलिस नशीली दवाओं की आपूर्ति श्रृंखला को तोड़ने के लिए काम कर रही है। विधायक डॉ. इंद्रबीर सिंह निजर ने कहा कि नशा अन्य बीमारियों की तरह एक बीमारी है।


