नैय्यर अस्पताल अमृतसर में फ्री कैंसर ओपीडी आज

अमृतसर | वर्तमान समय में गलत तरीके से खान पान, लाइफस्टाइल एवं आधुनिक जीवन शैली के कारण कैंसर की समस्या बढ़ती जा रही है। इस रोग की पहचान एवं आधुनिक इलाज के लिए रोगियों को शहर से बाहर जाना पड़ता था इसी को ध्यान में रखते हुए राजीव गांधी कैंसर इंस्टिट्यूट एंड रिसर्च सेंटर दिल्ली के सहयोग से नैय्यर अस्पताल अमृतसर में 2 मार्च को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक फ्री कैंसर ओपीडी की जा रही है, जिसके अंतर्गत कैंसर रोग के माहिर डॉ. जसकरण सिंह सेठी (एमडी, डीएनबी) एवं डॉ. नरेंद्र अग्रवाल (एमबीबीएस, एमडी, डीएम) अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे, कैंप के दौरान छाती, कोलोन, फेफड़े, गुर्दे, मुंह का कैंसर, लिंफोमा, ल्यूकेमिया, खून का कैंसर आदि से पीड़ित मरीजों की जांच कर मुफ्त सलाह एवं आगामी उपचार बताएंगे, उन्होंने बताया कि यह कैंप हर महीने के पहले रविवार को आयोजित किया जाएगा जो कि रोगियों के लिए काफी लाभप्रद होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *