बिर्रा| स्थानीय दाऊमुहल्ला में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 13 मार्च से किया जाएगा। कथावाचक आचार्य देवकृष्ण महाराज होंगे। 13 मार्च को कथा शुरू होगी। 14 मार्च को अवतार वर्णन परीक्षित शाप, 15 मार्च को कपिल उपाख्यान नरसिंह कथा, 16 मार्च को वामन अवतार श्री राम प्राकट्य, 17मार्च को बाल लीला गोवर्धन महारास, 18 मार्च को कंस वध रुक्मिणी मंगल, 19 मार्च को सुदामा चरित्र परीक्षित मोक्ष, 20 मार्च को हवन सहस्त्रधारा के साथ कथा का समापन होगा।


