जेसीबी का टायर फटने से ड्राइवर की दर्दनाक मौत:टायर में हवा भरने के दौरान हुआ ब्लास्ट ड्राइवर 10 फीट हवा में उछला

बूंदी जिले के दरा का नया गांव इलाके में जेसीबी चालक की टायर की फटने से मौत हो गई। जेसीबी चालक जेसीबी के टायर में हवा भर रहा था इस दौरान टायर ब्लास्ट हो गया और ड्राइवर हवा में 10 फीट ऊपर उछलता हुआ नीचे गिरा टायर के लोहे के कड़े से सिर मैं लगी। गंभीर घायल ड्राइवर को पहले बूंदी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया जहां से कोटा निजी अस्पताल रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान जेसीबी ड्राइवर की मौत हो गई। कंपनी के इंजीनियर राजकुमार ने बताया कि जेसीबी ड्राइवर पवन जेसीबी के पंचर टायर में हवा भर रहा था इस दौरान टायर में ब्लास्ट हो गया और पवन 10 फीट ऊपर तक हवा में उछलता हुआ नीचे गिरा। टायर के लोहे के कड़े की सिर में लगने से गंभीर घायल हो गया। इसे पहले बूंदी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। बूंदी हॉस्पिटल से कोटा निजी हॉस्पिटल में रेफर कर दिया। यहा इलाज के दौरान पवन की मौत हो गई। पवन कुमार कंपनी में जेसीबी ऑपरेटर था कम्पनी डेम बनाने का काम कर रही थी।
पवन की पत्नी के डेढ़ महीने पहले ही बच्चा हुआ था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *