अपेक्स यूनिवर्सिटी में टेक्नोआगाज-2025 का आगाज:डीजे रुद्रिका की धुनों पर झूमे स्टूडेंट्स, ज्ञान-विज्ञान, कला और तकनीक का अनूठा संगम

अपेक्स यूनिवर्सिटी, मानसरोवर कैंपस में आयोजित टेक्नोआगाज-2025 का पहला दिन उत्साह और जोश के साथ संपन्न हुआ। इस नेशनल लेवल इंटरकॉलेज फेस्ट में 50 से अधिक कॉलेजों और यूनिवर्सिटीज के 1हजार से ज्यादा छात्रों ने भाग लिया, जिससे कैंपस पूरी तरह से उत्सव के रंग में रंगा नजर आया।
इंटरनेशनल फेम डीजे रुद्रिका ने अपने धमाकेदार बॉलीवुड और इलेक्ट्रॉनिक डांस म्यूजिक (EDM) ट्रैक्स से माहौल को पूरी तरह संगीतमय बना दिया। उनकी परफॉर्मेंस ने स्टूडेंट्स को झूमने पर मजबूर कर दिया, और पूरा कैंपस वन मोर… वन मोर… की गूंज से गूंज उठा। प्रतियोगिताओं में दिखा छात्रों का जोश और हुनर फेस्ट के पहले दिन कई रोमांचक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सोलो और ग्रुप डांस – स्टूडेंट्स ने वेस्टर्न, रिमिक्स और फोक डांस से समां बांध दिया।संगीत और गायन प्रतियोगिता के तहत क्लासिकल और सेमी-क्लासिकल गानों की शानदार प्रस्तुतियां दी गई। फेस पेंटिंग और पोस्टर मेकिंग में स्टूडेंट्स ने रंगों के माध्यम से सामाजिक संदेश दिए गए। वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी इवेंट में छात्रों ने कैमरे के विभिन्न एंगल्स से अपनी क्रिएटिविटी दिखाई। स्टैंडअप कॉमेडी, ब्लॉगिंग, रील और मीम मेकिंग में हास्य और सोशल मीडिया ट्रेंड्स का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। “कौन बनेगा फार्मासिस्ट क्विज में फार्मेसी स्टूडेंट्स के लिए विशेष क्विज कॉम्पिटिशन नजर आया। ई-गेम्स, महफिले आजम कविता प्रतियोगिता, स्प्लिट्सविला, डी.जे. वॉर और बैंड कॉम्पिटिशन ने फेस्टिवल को और भी रोचक बना दिया। अपेक्स यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर वेदांशु जूनीवाल ने कहा कि इस तरह के आयोजन छात्रों की प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। टेक्नोआगाज ज्ञान-विज्ञान और सांस्कृतिक एवं तकनीकी प्रतिस्पर्धाओं का संगम है, जिसे हर साल और भी रचनात्मक व रोमांचक बनाया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *