जोधपुर के जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय ओल्ड कैंपस की लॉ फैकल्टी परिसर में युवक के साथ हुई पिटाई के मामले का अब वीडियो भी सामने आया है इस वीडियो में 6 गाड़ियों में सवार होकर बदमाश आते हुए नजर आ रहे हैं। शुरुआत में यूनिवर्सिटी के कैंपस में 6 गाड़ियां घुसते हुए नजर आती है। जिसमें स्कॉर्पियो भी शामिल है इसके बाद गाड़ियों से बदमाश उतरते हैं और कैंपस की बिल्डिंग के अंदर युवक के साथ मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं। बदमाश करीब 5 मिनट तक यूनिवर्सिटी कैंपस में रुकते हैं इसके बाद गाड़ियों को फिल्मी स्टाइल में दौड़ाते हुए वापस निकल जाते हैं। इस घटना के बाद यूनिवर्सिटी कैंपस में छात्रों की सुरक्षा को लेकर भी कई सवाल खड़े होने लगे हैं। बता दे की पूर्व में भी यहां पर नाबालिग के साथ गैंगरेप का मामला सामने आ चुका है इसके बावजूद सिक्योरिटी गार्डन मौके पर तैनात नहीं है। बता दे कि इस मामले में शनिवार को उदय मंदिर थाना पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जिसमें लक्ष्य डऊकिया (20) पुत्र रामकिशोर जाट, रामचंद्र (22) पुत्र मगाराम जाट निवासी लालावास पुलिस थाना खींवसर जिला नागौर हाल घनश्याम जी देवड़ा का मकान सेकेंड पोल, महामंदिर, राकेश (22) पुत्र सहीराम विश्नोई निवासी प्लॉट नंबर 36 जगदंबा कॉलोनी पुलिस थाना माता का थान जोधपुर, विकास (21) पुत्र रामचंद्र जाट निवासी सोयला, अंकित कोहली (25) पुत्र श्रीराम मेघवाल निवासी मारवाड़ बलिया पुलिस थाना डीडवाना जिला नागौर हाल 10/365 चौपासनी हाउसिंग बोर्ड जोधपुर, रिजवान (22) पुत्र दिलावर निवासी सिंधी भुट्टो का बास पुलिस थाना नागोरी गेट जोधपुर सहित युवती कोमल (23) पुत्री स्व. पप्पू राम सुथार निवासी 93 श्रमिक पूरा मसूरिया को गिरफ्तार किया था। गौरतलब है कि ओल्ड कैंपस में शनिवार शाम को आरोपियों ने एक युवक को यूनिवर्सिटी कैंपस में बुलाकर उसके साथ मारपीट की थी। इसके चलते कैंपस में दहशत फैल गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कैंपस के गेट के बाहर रास्ते में गाड़ियां खड़ी कर आरोपियों की गाड़ियों को रुकवाया और युवती सहित 7 आरोपियों को पकड़ा गया। बता दे की मारपीट का शिकार हुआ युवक का लड़की से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके चलते लड़की का धर्म भाई अंकित कोहली नाराज चल रहा था। उसी ने शनिवार को धर्म बहन से फोन करवा कर उसे ओल्ड कैंपस के बाहर बुलाया। वहां पहुंचने पर उसके साथ पहले से मौजूद दोस्तों ने मारपीट शुरू कर दी। बाद में मारपीट का शिकार हुआ युवक ओल्ड कैंपस की तरफ भागा तो बदमाश करीब आधा दर्जन गाड़ियों से पीछा करते हुए आए और उसे पकड़ लिया। उसके बाद लॉ फैकल्टी के ग्राउंड में ले जाकर उसके साथ मारपीट की और उसके कपड़े भी फाड़ दिए। इधर इस घटना को लेकर यूनिवर्सिटी कैंपस के छात्र ने पुलिस को फोन का सूचना दी। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गाड़ियों को रुकवाया।


