जयपुर के मालपुरा गेट थाना पुलिस ने दो बदमाशों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया। मालपुरा गेट थाना पुलिस ने राह चलते व्यक्ति ने फोन पर संदिग्ध दोनों युवकों के बारे में बताया। जिस के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों को डिटेन कर तलाशी ली गई। दोनों युवकों के पास एक हथियार और दो जिंदा कारतूस मिले। दोनों युवकों के खिलाफ पूर्व में एक-एक मुकदमे हैं। दोनों से पूछताछ की जा रही हैं। डीसीपी ईस्ट तेजस्वनी गौतम ने बताया कि अवैध हथियार रखने और खरीदफरोख्त करने वालों के खिलाफ सभी थानाधिकारियों को कार्रवाई के आदेश दिये हुए थे। इसी आदेश के तहत सभी सीआई ने इलाके में अपने मुखबिरों को स्ंदिग्धों के बारे में जानकारी देने के आदेश किये हुए हैं। सीआई मानपुरा गेट मुनीन्द्र सिंह को मुखबिर से सूचना मिली की दो लडकें जिनकी उम्र करीब 20-25 साल है जिन में से एक ने हरे रंग की टी शर्ट व काले रंग का लोवर तथा दूसरे ने नीले रंग की टी शर्ट ग्रे रंग का लोवर पहन रखा है जिस के चेहरे पर दाडी मूंछ बढी हुई है। जिनके पास अवैध हथियार देशी कट्टा/पिस्टल हो सकता है,ये दोनों बदमाश एसआर ग्लोबल स्कूल के पास सांगानेर की तरफ घूम रहे है। ये लोग वारदात कर सकते है। सूचना पर गठित टीम ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुंच कर एक युवक राघवेन्द्र यादव पुत्र जदुवीर यादव जाति यादव उम्र 23 साल निवासी ग्राम मोहल्ला दुईया पुलिस थाना महुदरवाजा जिला फर्रुखाबाद यू०पी० हाल किरायेदार मकान न० 667 कृषिनगर गौवार्धन नगर सांगानेर पुलिस थाना मालपुरा गेट जिला जयपुर और विपिन सक्सेना पुत्र रामचन्द्र सक्सेना जाति कायस्त उम्र 24 साल निवासी ग्राम मोहल्ला दुईया पुलिस थाना महुदरवाजा जिला फर्रुखाबाद यू०पी० हाल किरायेदार मकान न० 667 कृषिनगर गौवार्धननगर सांगानेर पुलिस थाना मालपुरा गेट को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से एक देशी पिस्टल, दो जिन्दा कारतुस बरामद कर दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।


