सरगम म्यूजिकल ग्रुप ने सुरों के रंग की प्रस्तुति दी:रंगोली ग्रीन्स में सात कलाकारों ने बॉलीवुड के पुराने-नए गानों से बांधा समां

रंगोली ग्रीन्स ऑडिटोरियम में शनिवार को संगीत की मधुर शाम का आयोजन हुआ। सरगम म्यूजिकल ग्रुप ने बॉलीवुड के यादगार गीतों की प्रस्तुति दी। 2020 में सात सुरों के प्रतीक के रूप में गठित इस समूह में सात प्रतिभाशाली कलाकार शामिल हैं। कार्यक्रम में ब्रिगेडियर संदीप सिन्हा, प्रीति देब, विशाल टाक, प्रगति सिन्हा, अमिता, विनोद गर्ग और विजय सहगल ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों ने मोहम्मद रफी, लता मंगेशकर, शारदा, मुकेश, किशोर कुमार, भूपेंद्र, राहत फतेह अली खान और श्रेया घोषाल जैसे दिग्गज गायकों के गीत प्रस्तुत किए। दर्शकों ने गायन के साथ-साथ नृत्य प्रस्तुतियों का भी भरपूर आनंद लिया। सरगम म्यूजिकल ग्रुप ने इससे पहले 24 दिसंबर को जयपुर के अल्बर्ट हॉल में ‘आवारा हूं’ कार्यक्रम में भी प्रदर्शन किया था। यह समूह उत्सव रेजिडेंसी में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष कार्यक्रम भी आयोजित करता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *