स्कूली बच्चों की क्विज प्रतियोगिता में दिखा जबरदस्त उत्साह:शेर-ए-मैसूर टीम फर्स्ट, टीपू सुल्तान दूसरे और एपीजे अब्दुल कलाम तीसरे स्थान पर रही

रामगढ़ मोड़ स्थित द इंडियन सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में रविवार को माइनॉरिटी एजुकेशन अवेयरनेस मीट 2025 के अंतर्गत एक रोचक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता यंग सिटीजन ऑफ़ इंडिया सीजन-2 के तहत आयोजित की गई। स्कूल के विद्यार्थियों की सात टीमें बनाई गईं। इनमें रज़िया सुल्तान, फातिमा शेख, शेर-ए-मैसूर, सानिया मिर्जा, सुरैया बी, एपीजे अब्दुल कलाम और टीपू सुल्तान शामिल थीं। स्कूल की शिक्षिकाओं को निर्णायक नियुक्त किया गया। हरदेव जोशी पत्रकारिता यूनिवर्सिटी की उपाध्यक्ष सारा इस्माइल ने प्रश्न पूछे। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने इतना उत्साह दिखाया कि कई बार एक साथ कई बच्चों के हाथ उठने पर प्रश्न को रद्द करना पड़ा। अंततः शेर-ए-मैसूर टीम विजेता रही, टीपू सुल्तान टीम उपविजेता और एपीजे अब्दुल कलाम टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्कूल के निदेशक डॉ. तारिक सिद्दीकी ने कहा कि यह क्विज कार्यक्रम बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने में सहायक है। उन्होंने स्टाफ के सहयोग की भी सराहना की। सारा इस्माइल ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में संकोच दूर करना और उनमें आत्मविश्वास जगाना है। उन्होंने कहा कि क्विज के माध्यम से बच्चों में बोलने का साहस भी बढ़ता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *