शादी से घर जा रहे मां, बेटा, नामासी घायल:बाइक के सामने साइकिल आने से हुआ हादसा, तीनों घायल आगरा के रहने वाले

भरतपुर के नेशनल हाईवे-21 पर अचानक एक बाइक के सामने एक साइकिल चालक आ गया। जिससे बाइक अनियंत्रित हो गई और, बाइक पर बैठी महिला उसका बेटा और नमासी घायल हो गए। तीनों को एम्बुलेंस के जरिए आरबीएम अस्पताल लाया गया। जहां तीनों का इलाज जारी है। संतोष निवासी श्रयोली मोड़ आगरा ने बताया कि, कल भरतपुर के बछामदि गांव में मेरी भतीजी गुनगुन की शादी थी। जिसमें शामिल होने के लिए मेरी मां गंगादेवी, बड़ा भाई विनोद और उनकी लड़की सुहाना बाइक से भरतपुर के बछामदी गांव आये थे। आज वह शादी अटेंड करने के बाद बाइक से वापस अपने घर जा रहे थे। करीब 12 बजे जैसे एसआर हॉस्पिटल के पास पहुंचे तो, तभी उनकी बाइक के सामने अचानक एक साइकिल सवार आ गया। जिसके कारण बाइक अनियंत्रित हो गई और वह तीनों सड़क पर गिर गए। घटना में तीनों के चोट आई। घटना को देख राहगीर मौके पर रुक गए और, उन्होंने मौके पर एम्बुलेंस को बुलाया। जिसके बाद तीनों को आरबीएम अस्पताल लाया गया। विनोद के चेहरे सहित शरीर में कई जगह चोट आई है। वहीं गंगादेवी के सिर में चोट आई है। फिलहाल आरबीएम अस्पताल में तीनों का इलाज जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *