धौलपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक संदिग्ध मामला सामने आया है। भामतीपुरा मोहल्ले में रविवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की आसपास के लोगों से पहचान कराई। जिसकी पहचान ना होने पर शव को जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया हैं। रेल चौकी प्रभारी एएसआई भरत मीणा ने बताया कि स्थानीय लोगों ने मोबाइल के टावर के पास शव देखा और पुलिस को सूचित किया। जिस सूचना पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष आंकी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में भेज दिया है। पुलिस अधिकारी आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर मृतक की पहचान का प्रयास कर रहे हैं। शव पर चोट के निशान हैं या नहीं, यह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। एएसआई ने बताया कि मृतक की पहचान के लिए आसपास के थानों को भी सोशल मीडिया के माध्यम से फोटो सर्कुलेट किए गए हैं। जिसकी पहचान होने पर पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा


