खाटूधाम के लिए रवाना 15वीं निशान पदयात्रा:श्याम बाबा के भक्तों में उत्साह, जगह जगह हुआ स्वागत

श्री खाटूश्याम नवयुवक मंडल सुंदरविहार परबतपुरा की ओर से 15वीं निशान यात्रा रविवार को खाटूधाम के लिए रवाना हुई फाल्गुन लक्खी मेले के उपलक्ष में यह विशाल खाटूश्याम निशान पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया। संयोजक पालाराम सैनी ने बताया कि निशान पदयात्रा सुन्दर विहार कॉलोनी परबतपुरा बाईपास स्थित श्री खाटूश्याम मन्दिर से रवाना हुई। जो आदर्श नगर, केसरगंज, मदार गेट, नया बाजार, आगरा गेट बस स्टैंड होते हुए शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए खाटूधाम पहुंचेगी। गंज में महाआरती भी हुई। सात दिवसीय यात्रा में सभी यात्रियों के लिए रहने खाने एवं समस्त सुविधाएं निःशुल्क रखी हैं। उनके मेडिकल की सुविधा भी की गई है। पदयात्रा का शहरभर में धार्मिक, सामाजिक, व्यापारिक संगठनों द्वारा जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। फोटोज में देखें पदयात्रा

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *