श्रीकरणपुर में अवैध शराब कारोबार का भंडाफोड़:20 लीटर हथकढ़ शराब और भट्ठी के साथ दो आरोपी पकड़े, 100 लीटर लाहन जब्त

श्रीगंगानगर के श्रीकरणपुर क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार में लिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने मौके से अवैध 20 लीटर हथकढ़ शराब, 100 लीटर लाहन, एक चालू भट्ठी और शराब बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। यह कार्रवाई सीआई रामप्रताप वर्मा और उनकी टीम द्वारा मोघा 1FC नहर के किनारे की गई। डीआईजी गौरव यादव के निर्देशन में अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गांव 57F के पवन अरोड़ा और गुरविंद्र सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी लंबे समय से अवैध शराब का कारोबार कर रहे थे और क्षेत्र में शराब की अवैध भट्ठी संचालित कर रहे थे। पुलिस ने जानकारी दी कि सूचना के आधार पर मोघा 1FC नहर के पास अभियान चलाया गया, जहां आरोपी शराब बनाने की प्रक्रिया में जुटे हुए थे। पुलिस ने मौके पर छापेमारी करते हुए उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया और शराब बनाने के सभी उपकरण व सामग्री बरामद की। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसने में मदद मिल सकती है। गिरफ्तार आरोपियों से श्रीकरणपुर पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *