बालोद नगर पालिका में भाजपा को मिली बड़ी सफलता:दो निर्दलीय पार्षदों ने थामा बीजेपी का दामन, पार्टी पार्षदों की संख्या बढ़कर 12 हुई

बालोद नगर पालिका में भारतीय जनता पार्टी को बड़ी सफलता मिली है। दो निर्दलीय पार्षदों ने भाजपा का दामन थाम लिया है। इस कदम से नगर पालिका में भाजपा की स्थिति और मजबूत हुई है। कांति साहू और पुष्पा साहू ने भाजपा प्रभारी डिकेश सेन की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ली। भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित चोपड़ा के प्रयासों से यह सफलता मिली। चोपड़ा पिछले कुछ दिनों से निर्दलीय पार्षदों के संपर्क में थे। उन्होंने पार्षदों को भाजपा की नीतियों से अवगत कराया। भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख ने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी और राज्य में विष्णुदेव साय की सरकार के सुशासन से लोग प्रभावित हैं। उन्होंने बताया कि पार्टी अब जिला और जनपद स्तर पर भी भाजपा समर्थित अध्यक्ष बनाने की तैयारी कर रही है। उपाध्यक्ष पद पर भाजपा की जीत सुनिश्चित मंडल अध्यक्ष अमित चोपड़ा ने कहा कि पार्टी की संख्या अब 10 से बढ़कर 12 हो गई है। इससे उपाध्यक्ष पद पर भाजपा की जीत सुनिश्चित हो गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि नगर पालिका में पूर्ण बहुमत मिलने से शहर का विकास तेज होगा। दोनों पार्षदों ने प्रभारी राकेश सेन, जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख, यज्ञदत्त शर्मा, कृष्णकांत पवार और अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ली। जानिए उपाध्यक्ष की रेस में कौन उपाध्यक्ष चुनने के लिए तिथि का निर्धारण प्रशासन ने कर दिया है। इसके बाद उपाध्यक्ष बनने के लिए तीन नाम पर चर्चा संभावित है, जिसमें से प्रमुख रूप से कमलेश सोनी, बृजेश गुप्ता और राजू पटेल का नाम शामिल है। बताया जा रहा है कि इन तीनों का नाम संगठन ने तय करके भेज दिया है। अब किसी एक नाम पर मोहर लगाई जाएगी। इसके बाद उपाध्यक्ष के लिए जोड़-तोड़ शुरू हो जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *