खाटू मेले में रोक के बावजूद VIP दर्शन:पुलिसकर्मी मंदिर तक ले जा रहे, संडे को बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

सीकर में बाबा खाटूश्याम के मेले का आज तीसरा दिन है। आज तीसरे दिन रविवार होने के चलते सुबह से ही लगातार भक्तों के मंदिर पहुंचने का सिलसिला जारी है। हालांकि इस बार मेले में वीआईपी दर्शनों पर पूरी तरह से रोक लगाई गई है। लेकिन इसके बावजूद भी कई लोगों को VIP दर्शन करवाए जा रहे हैं। पुलिसकर्मी खुद सेवक परिवार के घरों की तरफ से VIP दर्शन करने वाले लोगों को लेकर आ रहे हैं। जिन्हें मंदिर कमेटी कार्यालय के नजदीक से दर्शनों के लिए बनी पहली लाइन में एंट्री करवाई जा रही है। इसके बाद इसी रास्ते से उन्हें वापस बाहर भेजा जा रहा है। टाटा रोज,ऑर्किड जैसे फूलों से सजावट बता दें कि मंदिर में मेले के दौरान देश के अलग-अलग राज्यों और विदेशों से आने वाले फूल से सजावट की जाती है। आज भी मंदिर में टाटा रोज,ऑर्किड जैसे फूलों से सजावट की गई है। लाइनों में श्रद्धालुओं को पीने का पानी नहीं मिला मेले में आज सुबह से भीड़ है। लेकिन मंदिर परिसर के नजदीक श्रद्धालुओं को लाइनों के पास पीने के पानी की व्यवस्था नहीं मिली। जिसके चलते लोग काफी परेशान हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *