रमजान का पहला दिन, बाजारों में रौनक:सहरी-इफ्तारी की खरीदारी जोरों पर, दुकानदारों ने खाद्य सामग्री की कीमत घटाई

झालावाड़ में शनिवार शाम को रमजान का चांद नजर आने के बाद रविवार से पवित्र माह की शुरुआत हो गई। पहले दिन से ही बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। दुकानों पर सेवइयां, खजूर, मिस्वाक और इफ्तार का सामान खरीदने वालों की भीड़ देखी गई। चांद दिखते ही मस्जिदों में तरावीह की नमाज अता की गई। महिलाओं ने घरों में इबादत की। लोगों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। सोशल मीडिया पर दुआएं और संदेश शेयर किए गए। रोजेदारों ने इस पवित्र महीने की तैयारियां पहले ही पूरी कर ली थीं। उन्होंने घरों में साफ-सफाई की। सहरी-इफ्तार के लिए जरूरी सामान खरीदा। राहत की बात यह रही कि दुकानदारों ने खाद्य सामग्री की कीमतों में कमी की है। रमजान के दौरान मुस्लिम 30 दिन तक सुबह से शाम तक रोजा रखते हैं। वे सुबह सहरी खाकर रोजा शुरू करते हैं। शाम को सूर्यास्त के बाद इफ्तार के साथ रोजा खोलते हैं। इस दौरान मस्जिदों में विशेष नमाज अता की जाती है। कुरान की तिलावत भी की जाती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *