राजस्थान में होगा विदेशियों का सबसे बड़ा धुलंडी सेलिब्रेशन:5 हजार फॉरेनर होंगे शामिल, 15 लाख रुपए खर्च करेगा पर्यटन विभाग

पर्यटन विभाग इस बार जयपुर में विदेशियों के लिए धुलंडी सेलिब्रेशन का बड़ा आयोजन करेगा। इसमें 5 हजार विदेशियों के शामिल होने की संभावना है। सरकार की ओर से मेहमान नवाजी के लिए 15 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। पर्यटन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि धुलंडी सेलिब्रेशन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। होटल्स व टूर ऑपरेटर्स को भी न्यौते भेजे जा रहे हैं। इसके चलते ज्यादा से ज्यादा विदेशी पर्यटक धुलंडी सेलिब्रेशन में शामिल हो सकें। विदेशी पर्यटकों को सेलिब्रेशन में न्योता भेजा जा रहा है। 14 मार्च को जयपुर के खासा कोठी परिसर में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक धुलंडी की धूम रहेगी। तीन घंटे से ज्यादा समय तक विदेशी पर्यटक राजस्थानी गानों पर झूमने के साथ ही गुलाल होली खेलेंगे। कपल एंट्री का प्रावधान पर्यटन विभाग की ओर आयोजित किए जा रहे धुलंडी महोत्सव-25 में करीब 5 हजार विदेशी पर्यटक शामिल होंगे। विदेशी पर्यटकों के लिए आयोजित धुलंडी सेलिब्रेशन पर सरकार की ओर से 15 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। पर्यटन और पुलिस डिपार्टमेंट के अफसरों की निगरानी के चलते विदेशी पर्यटनों के लिए सुरक्षित उत्सव है। धुलंडी सेलिब्रेशन में सिर्फ कपल एंट्री का ही प्रावधान रखा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *